टीआरपी डेस्क। जुलाई महीने की पहली तारीख से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर आम जनता की जेब और बजट पर पड़ सकता है। इसमें एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, आधार कार्ड अपडेट, पासपोर्ट फीस, क्रेडिट कार्ड और गाड़ियों की कीमतों से जुड़े कई अहम बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 1 जुलाई से आपके लिए क्या-क्या बदलने जा रहा है।

    एलपीजी के दाम में कटौती की उम्मीद

    दुनिया के कुछ देशों में जारी तनाव कम होने के बाद अब भारत में तेल और गैस की सप्लाई सामान्य हो गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस महीने रसोई गैस यानी एलपीजी के दामों में कुछ कटौती कर आम जनता को राहत दे सकती है।

    आधार कार्ड में ईमेल अपडेट करना हुआ फ्री

    आधार कार्ड से जुड़ी संस्था यूआईडीएआई ने नए महीने से एक खास सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब आप अपने आधार कार्ड में ईमेल आईडी को आधार ऐप के जरिए बिल्कुल फ्री में अपडेट कर सकते हैं। पहले इस काम के लिए 75 रुपये की फीस देनी पड़ती थी।

    See also  आखिरकार निकली ड्रैगन की हेकड़ी: कहां पैदा हुआ कोरोना वायरस ? जांच के लिए चीन तैयार

    बिना टिकट यात्रा करने पर लगेगा भारी जुर्माना

    भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 1 जुलाई से नियम सख्त होने जा रहे हैं। सरकार के एक नए प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर जुर्माने की रकम को बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों और परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं।

    आईटीआर भरने की आखिरी तारीख नजदीक

    टैक्स भरने वाले नागरिकों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 का इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। अगर आप इस तय समय के अंदर अपना रिटर्न फाइल नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।

    पासपोर्ट बनवाना अब होगा महंगा

    अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराना रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई से सामान्य और तत्काल दोनों तरह के पासपोर्ट के लिए सर्विस फीस बढ़ा दी है।

    See also  ITR Rule Changed : ITR फाइल करने वाले रहें Alert, सरकार ने वेरिफिकेशन के लिए जारी की नई डेडलाइन

    क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव

    एसबीआई कार्ड ने अपने कुछ खास क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट के नियमों में बदलाव किया है। अब कुछ चुनिंदा लेन-देन पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे। इसके अलावा, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड धारक अब हर तीन महीने में सिर्फ तीन बार ही फ्री में घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज का इस्तेमाल कर सकेंगे, बशर्ते उन्होंने पिछले तीन महीनों में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च किए हों।

    महंगी हो जाएंगी कारें

    1 जुलाई से नई कार खरीदना भी महंगा होने जा रहा है। किआ मोटर्स अपनी कारों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। वहीं टाटा मोटर्स भी अपनी पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दाम 1.5 फीसदी तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।

    पेट्रोल-डीजल की खरीद से हटी पाबंदी

    सरकार ने बड़े कमर्शियल खरीदारों जैसे ट्रांसपोर्ट कंपनियों और फैक्ट्रियों पर पेट्रोल पंपों से तेल खरीदने के लिए लगाई गई पाबंदी को हटा दिया है। अब ये व्यावसायिक उपभोक्ता पहले की तरह बिना किसी सीमा के पेट्रोल और डीजल खरीद सकेंगे।

    See also  Explainer: भारत ने घोली इंसानी जिंदगी में मिठास; गन्ने के रस से लेकर गुड़ और सफेद दानेदार चीनी तक का पूरा इतिहास

    ईपीएफओ का नया अपडेट

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ अपने नए सिस्टम को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए वेबसाइट की सेवाएं कुछ दिनों के लिए बंद की गई हैं। नया सिस्टम लागू होने के बाद पीएफ खाताधारक यूपीआई और एटीएम के जरिए भी अपने पैसे निकाल सकेंगे।