बिलासपुर। प्रदेश की न्यायधानी के सर्राफ परिवार में अब खुशी की लहर है। उनका 6 साल का विराटअब सकुशल घर पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी ही मुस्तैदी के साथ काम किया। इस बारे मेंखुलासा करते हुए पुलिस ने बतया कि विराट का अपहरण बिहार के द्वारा किया गया था। इस गैंग के तीनलोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें सबसे अहम बात यह सामने आई कि अपहरणकर्ताओं नेफिरौती के रुप में 6 करोड़ की मांग की थी। डेढ़ करोड़ रुपए में सहमति भी बन गई थी, लेकिन उससेपहले ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि अपहरणकर्ता विराट से पहले उसी परिवारके एक बुजुर्ग सदस्य कोअपहरण कर फिरौती की योजना बनाई थी। ये सभी बिहार के प्रोफेशनल गैंग के लोग हैं। आरोपी दूसरे केसिम से टावर बदल-बदलकर फोन किया करते थे। गैंग का सरगना राजकिशोर बिहार में बैठकर लोगों कोफोन करता था। ये आरोपी बिलासपुर के जरहाभाठा बस्ती के पन्नानगर के एक मकान में छिपे हुए थे, जहांपुलिस ने दबिश देकर सुबह पांच बजे बच्चे को बरामद किया। तीन आरोपी हरे कृष्ण, सतीश शर्मा औरअनिल सिंह गिरफ्तार किया गया है, जबकि सरगना राजकिशोर सिंह फरार चल रहा है, जिसकी तलाशकी जा रही है।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।