टीआरपी। Assistant Development Extension Officer posts : सहायक विकास विस्तार अधिकारी पद के लिए अभ्यार्थियों के दस्तावेजों सत्यापन के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाईट prd.cg.gov.in पर सूची का अवलोकन कर दावा-आपत्ति 28 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

अभ्यर्थी दावा आपत्ति आवेदन एवं दस्तावेज स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ अथवा दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

    गौरतलब है कि विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा जारी प्रावधिक प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अक्टूबर 2025 तथा शेष अभ्यर्थियों को 04 नवंबर 2025 को दस्तावेज सत्यापन हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया था।
See also  घंटों तड़पती रही गर्भवती, इलाज न मिलने से मां-बच्चे दोनों की मौत, सूरजपुर के जिला अस्पताल का बुरा हाल

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।