रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषिमंत्री रविंद्र चौबे की हालत में सुधार हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेलहर पल कृषिमंत्री श्री चौबे के परिजनों से संपर्क में हैं। वे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। साथ ही भोजन में उन्हेंखिचड़ी भी दी जा रही है। विधायक शैलेष पांडे ने टीआरपी को जानकारी दी कि उनकी हालत पहले से बेहतरहै। पीजीआई अस्पताल के चिकित्सकों ने उनके उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिलहाल एंजियोप्लास्टीकी तैयारी है। उपचार के बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनके लीवर व किडनी मेंभी इंफेक्शन है। डॉक्टर जिसपर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि मंत्री रविंद्र चौबे को उत्तरप्रदेश में पार्टी के चुनाव के दौरान अटैक आया था। शुरु में ख़बर आई कि ये बड़ा अटैक है। लेकिन बाद में
See also  इस वर्ष भी विलंब से होगी RTE के तहत बच्चों की भर्ती, जून के महीने में जारी होगी पहली चयन सूची
पता चला कि ये माइनर अटैक था। उन्हें सीएम बघेल ने फौरन सहारा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सेउनकी हालत स्थिर होने के बाद ही लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।