रायपुर। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव हेतु टीम बृजमोहन ने लखनऊ पहुंचकर वहां के भाजपा प्रत्याशीकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। राजनाथ सिंह के साथ दिलखुश गार्डनलखनऊ में व्यापारियों द्वारा आयोजित संकल्प पत्र आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर परकेंद्रीय मंत्री महेशचंद्र शर्मा भी मौजूद थे। लखनऊ प्रवास पर गए हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्रीव कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा और जांजगीर विधायक नारायण चंदेलने लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। प्रदेश के इन प्रभावी भाजपा विधायकों ने उनकेचुनाव में विभिन्न जिम्मेदारियां ले ली हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों काप्रभार मिला था। लंबे समय तक वहां रुक कर उन्होंने विधानसभा प्रत्याशियों के लिए रणनीति बनाई थी।जिसमें वे सफल हुए थे। लखनऊ का यह क्षेत्र उनके लिए अपरिचित नहीं है। सभी समाज, सभी वर्गों की
See also  महाशिवरात्रि पर इस बार 15 फरवरी को बन रहा विशेष संयोग; व्रत रखने वाले भूलकर भी न करें ये गलतियां!
बैठके लेकर चुनाव का काम पहले भी यहां वे कर चुके हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव में उन्हें काम करने मेंआसानी हो रही है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों में भी मोदी सरकार को दोबारा लाने की ललक है। वर्तमानमें उत्तर प्रदेश में भी जाति, धर्म, वर्गवाद की जगह राष्ट्रवाद ने ली है। हर कोई देश हित के लिए नरेंद्र मोदी कोदोबारा प्रधानमंत्री बनाने की बात कहता नजर आता है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।