रायपुर/रांची। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक 30 अप्रैल से 10 मई केबीच लोकसभा चुनाव के संदर्भ में झारखंड दौरे पर हैं। श्री कौशिक 30 अप्रैल को शाम 4.55 बजेरायपुर से प्रस्थान कर नियमित विमान से 6.15 बजे रांची (झारखंड) पहुंचेंगे। श्री कौशिक रांची मेंरात्रि विश्राम कर 1 मई को धनबाद के लिए रवाना होंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।श्री कौशिक आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा के अनुसार 10 मई तक झारखंड के चुनावी दौरे पररहेंगे। श्री कौशिक के साथ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी तथा छत्तीसगढ़के भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी दौरे में रहेंगे, जो कि झारखंड के 6 विधानसभा क्षेत्रों मेंप्रचार करेंगे। पूर्व मंत्री एवं मस्तुरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह का 30अप्रैल को नियमित विमान से रांची आगमन होगा। कैलाश साहू, अमर सुल्तानिया 30 अप्रैल को ट्रेनद्वारा रांची पहुंचेंगे। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह 3 मई को नियमित विमान से रांची पहुंचेंगे।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।