रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पार्टी में बढ़ती फूट सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। इसी बीच शनीवार को पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा। जनता कांग्रेस के दो मुख्य प्रवक्ताओं समेत सोशल मीडिया इंचार्ज ने भी कांग्रेस में प्रवेश ले लिया।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे ने प्रवक्ता संजीव अग्रवाल और सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अहमद के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने इसे घर वापसी करार देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुब्रत डे ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक समरसता हेतु यह आवश्यक है कि विधानसभा के बाद अब लोकसभा में भी भाजपा शासन का अंत हो। भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना ही अब उनका मुख्य उद्देश्य है। सुब्रत डे ने कांग्रेस प्रवेश के लिए उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से आमितेश भारद्वाज, सुनील भूवाल उपस्थित थे।

See also  कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक सम्पन्न: हाथी को मानव का मित्र बनाने की हो पहल, CM भूपेश बघेल बोले- आवर्ती चराई योजना में स्वीकृत किए जाए मनरेगा से कार्य

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।