बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बोदली में आज भोर में अज्ञात लोगों ने नगर सैनिक राजू राम गोंदे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जवान की हत्या उस वक्त हुई जब वह महुआ बीनने के लिए गया हुआ था। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि अभी कुछ कह पाना मुश्किल है, कि घटना की असली वजह क्या है। मौका-ए वारदात की ओर पुलिसबल रवान कर दिया गया है।

2 महीने से था ड्यूटी से नदारद:

ग्रामीणों ने बताया कि जवान राजूराम गोंदे अपनी ड्यूटी पर पिछले दो महीनों से नहीं गया था। आज भोर में जब वो महुआ बीनने गया हुआ था उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। उसके चेहरे, सिर और बाएं हाथ की कलाई पर धारदार हथियार से वार के निशान दिखाई दिए। अपराधियों ने उसके चेहरे को इतना वीभत्स कर दिया था कि हम आपको उसका चेहरा धुंधला कर के दिखा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचने वाली है। इसके बाद तहकीकात शुरू होगी। जांच के बाद ही सारा मामला साफ हो सकेगा।

See also  सर्वाधिक वोटों से जीत का रिकॉर्ड बनाया बृजमोहन अग्रवाल ने : दूसरे नंबर पर रहे ओपी चौधरी…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।