सूरजपुर। बुधवारको रायपुर से चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर यहां खराब हो गया। सभा समाप्त होने के बाद देवनागर जाने के लिए जैसे ही सीएम बघेल हेलीपैड पहुंचे तो पॉयलट ने इसकी जानकारी दी। उसके बाद सीएम बघेल सड़क मार्ग से ही देवनागर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले मंगलवार को भी इस चौपर में तकनीकी खराबी आई थी। अच्छा हुआ कि मुख्यमंत्री के उड़ान भरने के पहले ही पॉयलट को इस बात का पता चल गया और उसने उड़ान भरने से मना कर दिया।


उम्र दराज हेलीकॉप्टर हो रहे प्रयोग:

छत्तीसगढ़ शासन का एक मात्र हेलीकॉप्टर अगस्ता 109 अपनी उम्र लगभग पूरी कर चुका है। एक बार इसके दोनों इंजन भी बदले जा चुके हैं। तकरीबत 6 बार शासकीय चौपर इमरजेंसी लैंडिंग कर अपनी बढ़ती उम्र का संकेत दे चुका है। इसके बाद भी उसको जबरिया उड़ाया जा रहा है।

See also  पेंशनर्स को महंगाई भत्ता देने के फैसले में सहमति के लिए सीएम भूपेश ने एमपी के सीएम शिवराज सिंह को लिखा पत्र

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।