रायपुर। लोक आयोग ने 6 अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। ये जानकारी अरुण वोरा के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन को दी। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर एनएस मंडावी, हीरालाल नायक, सेवानिवृत्त अफसर जे मिंज, वन अफसर एसएस बजाज, पुलिस अफसर मुकेश गुप्ता के अलावा एक महिला अफसर रेणु पिल्ले भी शामिल हैं। सभी पर अलग अलग मामलों में कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इससे पूर्व सदन की शुरुआत में ही दिवंगत नेताओं को श्रध्दांजलि दी गई।
पक्ष-विपक्ष में हुई नोकझोंक भी:
इस दरम्यान सदन में प्रश्नकाल भी चला। इसमें अरुण वोरा के सवालों का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने लोक आयोग की कार्रवाई की अनुशंसा की जानकारी सदन को दी। तो वहीं इस दौरान पक्ष-विपक्ष के सदस्यों में हल्की नोकझोंक भी हुई। उसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  CM Bhupesh Said On The Victory Of Karnataka - CM का तंज मोदी का जादू ख़त्म, दक्षिण भारत BJP मुक्त

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।