मुंगेली। जिले के खुड़िया वन परिक्षेत्र के चचेड़ा में बिजली के तरंगित तारों की चपेट में आने से एक तेंदुएके शावक की मौत हो गई। रविवार को ही वन विभाग के गश्ती दल को शावक का शव मिला है। वन विभागके अमले को मौके पर ही हाईटेंशन तार और खूंटी भी मिली है। इसके बावजूद भी लोरमी वन मंडल केएसडीओ मदन सिंह इस पर सिर्फ आशंका व्यक्त कर रहे हैं। तो वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इसके पीछेभी वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। इस इलाके में लगातार वन्यजीवों का धड़ल्ले से शिकारकिया जा रहा है। तो जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई की बजाय इसको कागजों में लटकाने में ज्यादा विश्वास करते हैं।

क्या कहते हैं ग्रामीण:

ग्रामीणों ने बताया कि अचानकमार टाइगर रिजर्व व मुंगेली वन मंडल के वन परिक्षेत्र में आए दिन शिकारियोंद्वारा खुलेआम करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है। इन तरंगित तारों की चपेट मेंआने से कई जंगली जानवरों की मौत हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र मेंएक शेर का भी शिकार हुआ था। उसमें कुछ आरोपी पकड़े गए थे। इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारीहाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।

रक्षक ही बने हैं भक्षक: तिवारी

इस मामले में वन ग्राम निवासी हीरामणी तिवारी ने कहा कि वन विभाग के रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। वनपरिक्षेत्र में आए दिन जंगली जानवरों का शिकार करंट से किया जा रहा है, बावजूद इसके वन विभाग केअधिकारी और कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। यहां कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं है। 

क्या कहते हैं एसडीओ:

घटना को लेकर लोरमी वन मंडल के एसडीओ मदन सिंह का कहना है कि अंदेशा है कि तेंदुए की मौत जंगलीजानवरों के शिकार के लिए बिछाये गए करंट तार की चपेट में आने से हुई है। अब डॉग स्क्वायड टीम की मददसे आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।फिलहाल वन विभाग की टीम इस मामले मे जांच कर रही है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।