नई दिल्ली। सरकारी बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर देश छोड़कर फरार होनेवाले शराब कारोबारी विजय माल्या ने अपने ऊपर हो रही सख्त कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार परजमकर खीझ उतारी है। भारत सरकार की कड़ी कार्रवाई का विरोध करते हुए उसने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एक साक्षात्कार में मेरा नाम लेते हुए कहा है कि मेरे ऊपर बैंकों का9,000 करोड़ रुपए कर्ज है, जबकि सरकार उनकी 14,000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। 

पोस्टर बॉय की बना दी छवि: माल्या

माल्या ने ट्वीट कर कहा, ‘जब देश के सबसे बड़े अधिकारी पूरी कर्ज वसूली की बात स्वीकार कर चुके हैं,फिर बीजेपी प्रवक्ता क्यों मेरे पीछे पड़े हुए हैं।’उन्होंने कहा, ‘भारत में मेरी छवि पोस्टर बॉय की बना दीगई है। प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि मेरे ऊपर बैंकों का जितना बकाया था, उससे अधिक उनकी सरकारवसूल चुकी है। बड़ी बात यह है कि मैं सन् 1992 से ही ब्रिटेन निवासी हूं, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।मुझे भगोड़ा कहना बीजेपी को जंचता है।’

 

बैंकों को मुझसे रकम ले लेनी चाहिए: माल्या

इससे पहले माल्या ने जेट एयरवेज के चेयरमैन पद से नरेश गोयल के इस्तीफा देने के बाद बीते मंगलवार कोसरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि बैंक मेरा पैसा वापस ले लें और संकट में फंसे जेट एयरवेज को बचाएं।माल्या ने ट्वीट किया कि सरकारी बैंकों को मुझसे रकम ले लेनी चाहिए, ताकि वे जेट एयरवेज को मदद करसकें। कर्जदाताओं की ओर से 1,500 करोड़ रुपए की मदद जेट एयरवेज को दिलाने के लिए नरेश गोयलने अपनी पत्नी अनीता समेत सोमवार को कंपनी के पद छोड़ दिए थे।उल्लेखनीय है कि विजय माल्या को सरकार भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर चुकी है और लंदन से उसकेप्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही माल्या को ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। इसके बादउनके ऊपर भारतीय अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।