रायपुर।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अविभाजित मध्य-प्रदेश के सदस्य एवं बिलासपुर सेपूर्व महापौर बलराम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बलराम सिंह का मंगलवार कोबिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया, वे पिछले काफी समय से बीमार थे । श्री सिंह केनिधन से हमने एक वरिष्ठ मार्गदर्शक, चिंतक, विचारक, वरिष्ठ राजनेता, कुशल प्रशासक एवं गरीबों केमसीहा को खो दिया है। वे सहज और सरल स्वभाव के थे एवं उन्होने गांव गरीब के लिए आजीवन कामकिया उनका निधन प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है । उन्होने शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनीगहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थनाकी। उल्लेखनीय है किश्री बलराम सिंह का जन्म 01 जुलाई 1939 में हुआ था। श्री सिंह अविभाजित मध्य-प्रदेश एवं छत्तीसगढ़की द्वितीय विधान सभा में तखतपुर विधान सभा से दो बार विधायक एवं बिलासपुर से दो बार महापौर
See also  कोरोना के प्रकोप के चलते संसद सत्र जल्द हो सकता है समाप्त
भी निर्वाचित हुए। श्री सिंह को रतनपुर के महामाया मंदिर को पूरे विश्व में प्रसिद्ध करने के लिए भी यादकिया जाता है। वे रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष थे।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।