रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का नोटिफिकेशनजारी हो गया है। ऐसे अ यर्भी जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे इस मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकतेहैं। मुख्य परीक्षा में कुल 7 प्रश्रपत्र हल करने होंगे। इसके लिए 07 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा।पीएससी सूत्रों ने बताया कि मु य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मु य परीक्षा के लिएकुल 7 प्रश्रपत्र हल करने होंगे यह परीक्षा 23 से 26 जुलाई के मध्य आयोजित किए जाएंगे। मु य परीक्षा में शामिल होने के लिए अ यर्थी 7 मई से सीजी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइनआवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 7 जून तक चलेगी। आवेदन फार्म में कोई गलती होने पर 10 जून से17 जून 2019 के बीच उसमें सुधार करवाया जा सकता है। मु य परीक्षा में कुल 7 प्रश्रपत्र प्रत्येक 200 अंक(कुल 1400 नंबर) का होगा और इसके बाद साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में चयनित अ यर्थियों की नियुक्ति160 विभिन्न पदों पर होनी है। पीएससी से जारी नोटिफिकेशन के अनुसाार 23 जुलाई मंगलवार सुबह 9 बजेसे दोपहर 12 बजे तक लेंग्वेज  (पेपर-1), दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निबंध (पेपर-2), 24 जुलाई 2019बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज (पेपर-3), दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जनरलस्टडीज (पेपर-4), 25 जुलाई गुरुवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज (पेपर-5), दोपहर 2बजे से शाम 5 बजे तक जनरल स्टडीज (पेपर-6), 26 जुलाई शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तकजनरल स्टडीज पेपर 7।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।