बड़ी खबर

रायपुर। नियम और कायदों को ताक में रख कर छात्रों द्वारा स्कूल परिसर से बाहर पार्टी करना महंगा पड़ गया है। भाटापारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ने अब इन छात्रों को 14 जनवरी तक सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि होटल में पार्टी करने वाले कुल 104 छात्रों पर स्कूल प्रबंधन द्वारा कार्रवाई की गई है। हालांकि इस मामले में उच्च अधिकारी किसी प्रकार की जानकारी देने से बच रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्राचार्य केशव देवांगन ने बच्चों को निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कक्षा 11 और 12वीं के बच्चों द्वारा स्कूल परिसर के बाहर होटल में फेयरवेल पार्टी की थी। इस मामले में प्राचार्य ने छात्रों पर बड़ा एक्शन लेते हुए निलंबन का आदेश जारी किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।