टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना वायरस के मामलों में आए दिन कमी आ रही है। लेकिन कोरोना पूरी तरह ख़त्म नहीं हुआ हैं। कोरोना से इस जंग में वैक्सीन एक ढाल की तरह काम आया। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र ने यह ऐलान किया था कि अब 12-14 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा सकेगी।

दरअसल, 16 मार्च यानी कल से 12-14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी थी। इसके आलावा अब 60+ साल के सभी लोग अब बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। बता दें अभी तक भारत में हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60+ जिन्हें कोई co-morbidity हैं, उनको ही वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा रही थी।

केवल जिला अस्पताल में लगेगा वैक्सीन

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अबतक 13.21 लाख बच्चों के टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। बता दें वैक्सीनेशन नियमों के अनुसार वर्ष 2008, 2009 और 2010 में जन्मे बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। केवल जिला अस्पतालों में ही बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, ब्लॉक और फिल्ड में नहीं। इसकी जानकारी राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वी. आर. भगत ने प्रेस वार्ता (Press Conference) के माध्यम से दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।