Mamta Chandrakar

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने संस्कृति परिषद के दिग्गजों के नामों का ऐलान कर दिया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस संस्कृति परिषद के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। इसके अलावा राजनीति, कला, साहित्य से जुड़े लोगों को इस परिषद में जगह मिली है।

राज्य सरकार के संस्कृति विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेश में के अनुसार इस परिषद के उपाध्यक्ष संस्कृति मंत्री होंगे। जिन कैटेगरी में सदस्यों को चुना गया है उनमें साहित्य, आदिवासी लोक कला, चित्रकला, मूर्तिकला, नाटक, शास्त्रीय – लोक संगीत, नृत्य जैसी अलग-अलग विधाओं के 15 लोग हैं ।

ये नाम किए गए शामिल

  • साहित्य- विजय गुप्त, अंबिकापुर
  • आदिवासी लोककला- भूपेश तिवारी, कोंडागांव
  • चित्रकला मूर्तिकला- सुनीता वर्मा, भिलाई
  • नाटक- भूपेंद्र साहू रायपुर
  • शास्त्रीय लोक संगीत ममता चंद्राकर
  • नृत्य- कालीचरण यादव बिलासपुर, वासंती वैष्णव रायगढ़
  • संस्कृति परिषद- सांसद दीपक बैज, बस्तर
  • साहित्य अकादमी- ईश्वरसिंह दोस्त
  • पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पीठ- ललित कुमार भिलाई
  • श्रीकांत वर्मा पीठ- रामकुमार तिवारी, बिलासपुर
  • आदिवासी एवं लोक कला अकादमी – नवल शुक्ल, अंबिकापुर और योगेंद्र त्रिपाठी, भिलाई

अध्यक्ष CM बघेल ने 2 सदस्यों को अपनी ओर से मनोनीत किया है। उनमें विनोद वर्मा और आर्ट डायरेक्टर जयंत देशमुख शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।