रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। ट्रिपल आईटी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एचएनएलयू के कुलाध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने की।

इस मौके पर एचएनएलयू के कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में राईट नेचर एण्ड सस्टेनेबिलिटी और एचएनएलयू जर्नल ऑफ लॉ एण्ड सोशल साइंसेस नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।

दीक्षांत समारोह में विधि में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 152 विद्यार्थियों और स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 55 छात्रों के साथ दो विद्यार्थियों देबमिता मंडल और श्रद्धा राजपूत को एचएनएलयू की फैकल्टी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में 13 यूजी और 3 पीजी छात्रों को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 36 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

See also  कुछ भी कर सकते हैं भाजपा वालेः सीएम भूपेश

इन पदकों में चांसलर का स्वर्ण पदक, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा के लिए विश्वविद्यालय का स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ राज्य बार काउंसिल स्वर्ण पदक, स्वर्गीय कमल नारायण शर्मा स्वर्ण पदक, शांति देवी अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक, विद्याधर मिश्र स्मृति स्वर्ण पदक, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक, हमीदुल्लाह खान पूर्व विधायक कबीरधाम स्वर्ण पदक, के. पी. मुंशी स्वर्ण पदक, सैयद वकील अहमद रिजवी स्वर्ण पदक शामिल हैं।

दीक्षांत समारोह में भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और एचएनएलयू कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य जस्टिस एम. आर. शाह, भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सैम कोशी, न्यायमूर्ति संजय के अग्रवाल, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल के पूर्व निदेशक न्यायमूर्ति गोड़ा रघुराम सहित अनेक शिक्षाविद, विधिवेत्ता, अभिभावकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  पूवर्वर्ती कांग्रेस की सरकार में जारी खनिज परिवहन के आदेश को निरस्त करने की मांग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।