बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुशंसा पर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 8 स्कूलों के मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण व शौचालय निर्माण, मरम्मत के लिए 1 करोड़ 19 लाख 66 हजार रुपए स्वीकृत किया है।

शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर जीर्णोधार हेतु 6.65 लाख, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अयोध्या नगर चंगोराभाठा अतिरिक्त कक्ष निर्माण 16.10 लाख, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला संतोषी नगर अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं शौचालय जीर्णोद्धार 19.70 लाख, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय संतोषी नगर 4 अतिरिक्त कक्ष निर्माण 32.20 लाख, शासकीय प्राथमिक शाला अमीनपारा 2 शौचालय जीर्णोधार 3.62 लाख, शासकीय प्राथमिक शाला विवेकानंद नगर 4 अतिरिक्त कक्ष 32.20 लाख, शासकीय प्राथमिक शाला शहीद पंकज विक्रम धरम नगर जीर्णोधार 5.47 लाख, शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला अश्विनी नगर शौचालय जीर्णोधार 3.62 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

विधायक का कहना है कि इन कार्यों से वहां पर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने जिला प्रशासन व निर्माण एजेंसी से कार्यों को शीघ्र से शीघ्र पूरा करने को कहा है।

See also  जीएसटी टीम ने यहां पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश, करोड़ों के कच्चे कारोबार का खुलासा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।