Chhattisgarh Health Department transfer order for 25 medical officers
Chhattisgarh Health Department transfer order for 25 medical officers

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 17 न्यायिक अधिकारियों (जजों) के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश

दरअसल, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी इस आधिकारिक आदेश में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और खुद हाईकोर्ट बिलासपुर में पदस्थ कई सीनियर अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

अजय सिंह राजपूत: जगदलपुर के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश को अब जगदलपुर में ही एनआईए (NIA) कोर्ट का स्पेशल जज बनाया गया है।

अब्दुल जाहिद कुरैशी: बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का ट्रांसफर सीधे हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजलेंस के बेहद महत्वपूर्ण पद पर किया गया है।

सुमित कपूर: हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक को अब रायपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राकेश कुमार वर्मा: बलौदाबाजार के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर की कमान दी गई है।

विनय कुमार प्रधान: रायपुर में पॉक्सो (FTC) कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को रायपुर में ही एफटीसी कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

डमरूधर चौहान: रायपुर के षष्ठम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को अब रायपुर में ही दसम जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है।

ओम प्रकाश जायसवाल: हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव को प्रमोट कर हाईकोर्ट में ही रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल बनाया गया है।

रूपनारायण पात्रे: बिलासपुर के द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के नए सचिव होंगे।

विनिता वारनेर: सूरजपुर की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को अब बलौदाबाजार भेजा गया है।

थामस एक्का: सूरजपुर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश को पदोन्नत कर सूरजपुर का ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

संगीता नवीन तिवारी: जगदलपुर एनआईए कोर्ट की विशेष न्यायाधीश को बलौदाबाजार में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति: बलरामपुर-रामानुजगंज के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश का तबादला सारंगढ़-बिलाइगढ़ (रायगढ़) किया गया है।

<object class="wp-block-file__embed" data="https://theruralpress.in/wp-content/uploads/2026/07/2026__21156_1_2026_07_02.pdf" type="application/pdf" style="width:100%;height:600px" aria-label="

2026__21156_1_2026_07_02
Download
<object class="wp-block-file__embed" data="https://theruralpress.in/wp-content/uploads/2026/07/2026__21157_1_2026_07_02.pdf" type="application/pdf" style="width:100%;height:600px" aria-label="

2026__21157_1_2026_07_02
Download

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।