रायपुर। अटल नगर नवा रायपुर में कल रात अचानक ही ट्रैफिक पुलिस ने जांच अभियान चलाया। यातायात पुलिस व थाना तेलीबांधा, मंदिर हसौद और राखी स्टॉफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 23 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और वाहनों को जब्त किया।

बता दें कि इन दिनों शहर में ड्रंक एंड ड्राइव सबसे बड़ी समस्या है। नशे में वाहन चलाने के कारण लोग अपनी जान तो जिखम में डालते ही हैं साथ ही अन्य लोगों की जान को भी खतरा होता है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने अचानक ही जांच कार्रवाई की।

22 फरवरी को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस ने श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक के साथ एयरपोर्ट टर्निग नवा रायपुर में बेरिकेटिंग के जरिए जांच अभियान चलाया।

इस दौरान 23 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला निराकरण के लिए कोर्ट भेजा। इतना ही नहीं सभी वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।

See also  भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ कार्यसमिति की बैठक खत्म, बोले रमन सिंह- छत्तीसगढ़ सरकार आर्थिक मामलों में है गैर जिम्मेदार

ये लोग मिले नशे की हालत में

शनिवार रात अभियान के दौरान मुकेश कुमार, रंजन मिश्रा, श्याम अवस्थी, गौरव राघव, जगत राम, पराग तिवारी, अनीज कुमार, ब्रिशांक कुमार, दीपेश सोनी, धनंजय जायसवाल, पूनाराम, ललित कुमार, बब्बन मांझी, संजू कुमार, नवीन गेड़ाम, अभिषेक सिंह, अर्जुन बरई, देवेंद्र कुमार, आकाश सोनकर, नितेश मंदानी, अमितेश खत्री, स्वरित टंडन और मोती महिलांगे नशे में वाहन चलाते पकड़े गए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।