रायपुर। शासकीय माध्यमिक शाला तामासिवनी, रायपुर में ऑल इंडिया एक्स सर्विसमैन बैंक एम्प्लॉईज फेडेरेशन छत्तीसगढ़ इकाई के के द्वारा 25वां कारगिल दिवस मनाया गया। इससे पहले स्कूल के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिसका समापन कारगिल चौक में किया गया। साथ ही सभी छात्रों व एक्स सर्विसमैन बैंक एम्प्लॉईज फेडेरेशन द्वारा वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान फेडेरेशन के प्रेसिडेंट सुरेंद्र कुमार राय, वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार सिंह एवं रवि जायसवाल, ट्रेजरर विशाल आनंद, संतोष प्रधान, कृपाल सिंह, जनरल सेक्रेटरी पंकज पांडेय व अन्य सैनिक मौजूद रहे। बता दें कि कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाई जाती है। मगर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरे जुलाई माह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इसके अलावा स्कूली छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पूर्व सैनिकों के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। साथ ही कारगिल दिवस के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

See also  महंगाई के नाम पर चौतरफा घिरी भाजपा... बिजली की बढ़ी करों को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को घेरेगी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।