छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के 366 करोड़ के कथित घूसकांड में रिटायर DEO समेत 3 लोग गिरफ्तार, बस कुछ ही देर में पुलिस करेगी बड़ा खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के कथित “घूसकांड” मामले में पुलिस को 24 घंटे के भीतर बड़ी कामयाबी मिली है। 366 करोड़ के कथित घूसकांड वाली डायरी मामले में रायपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में रिटायर DEO समेत 3 लोगों की गिफ्तारी हुए हैं। पुलिस ने देर रात ही इन सभी की गिरफ्तारी की है। अब से कुछ देर बाद पुलिस इस मामले में खुलासा करेगी।

जानकारी के मुताबिक डीईओ को मनमाफिक पोस्टिंग विभाग की तरफ से नहीं मिल पायी थी। जिसकी वजह से वो भन्नाया हुआ था। रिटायर डीईओ ने दो अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर जाली डायरी को तैयार किया और फिर उसे सुनियोजित तरीकेसे सोशल मीडिया में वायरल करा दिया।

आपको बता दे कि पिछले दो दिनों से मीडिया में शिक्षा विभाग का घूस मामला गरमाया हुआ था। इस मामले में फर्जी तरीके से मंत्री, उनके परिवार के सदस्य और ओएसडी का भी नाम था। मंत्री प्रेमसाय सिंह ने इस मामले में कल ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

See also  सीजी: राजीव प्रकाश को आईआईटी भिलाई का निदेशक नियुक्त, रजत मूना गांधीनगर जाएंगे,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

जिसके बाद से रायपुर पुलिस एक्शन में आई और तत्काल पूरे मामले की जांच शुरू हुई। इस मामले में पूर्व डीईओ समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रायपुर एसपी इस मामले में डेढ़ बजे खुलासा करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।