राजधानी अस्पताल में आग से 4 मरीजों की मौत: हादसे पर राहुल गांधी ने जताया शोक, भूपेश सरकार से की यह मांग
image source : google

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में राजधानी अस्पताल के इंसेंटिव केयर यूनिट (ICU) में आग लगने से चार मरीजों की मौत पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय में हर संभव मदद की अपील की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, रायपुर में अस्पताल के ICU में आग लगने की खबर दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को मेरी संवेदनाएँ। राज्य सरकार से अपील है कि शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय में सभी सहायता दी जायें।

बता दें कि शहर के राजधानी अस्पताल के इंसेटिव केयर यूनिट (ICU) में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। इससे चार मरीजों की मौत हो गई। एक महिला की जलने से जान गई और तीन की दम घुटने से मौत होना बताया जा रहा है। एक मरीज लापता है। घटना के वक्त अस्पताल में कोरोना संक्रमित 40 मरीज भर्ती थे। आगजनी से पूरे अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

See also  ट्रंप ने अपने दावों को ख़ारिज करने वाले चुनाव अधिकारी को ही बर्ख़ास्त कर दिया

कोरोना संक्रमित होने के कारण कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। मरीजों को उनके परिजनों ने ही बाहर निकाला और अन्य अस्पतालों में लेकर गए। प्रशासन और पुलिस का अमला दूर से ही निर्देश देता रहा। अधिकांश मेडिकल स्टाफ भी अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे बाद आग को बुझाया जा सका।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।