छप्पर फाड़ के : इस शख्स ने ऑनलाइन खरीदे थे सेब, डिलिवरी में आ गया Apple iPhone स्मार्टफोन
छप्पर फाड़ के : इस शख्स ने ऑनलाइन खरीदे थे सेब, डिलिवरी में आ गया Apple iPhone स्मार्टफोन

नई दिल्ली। अभी तक आपने इस तरह के कई मामले सुने होंगे जब किसी ने ऑनलाइन स्मार्टफोन खरीदा हो और डिलिवरी के समय बॉक्स में कुछ और निकल जाए। लेकिन ये इसकी बिलकुल उलट है।

दरअसल एक शख्स ने ऑनलाइन सेब (Apple) खरीदने का ऑर्डर किया था, लेकिन जब डिलिवरी बॉक्स खोला तो सब हैरान रह गए। इसमें एप्पल का iPhone SE स्मार्टफोन था। घटना यूके की है।

आइए जानते हैं पूरा मामला

डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 साल के निक जेम्स ने ऑनलाइन ग्रॉसरी वेबसाइट Tesco से सेब ऑर्डर किए थे। इसके बाद वह अपना सामान लेने कंपनी के स्थानीय स्टोर पर गए थे। स्टोर पर बताया गया कि उनके सामान के साथ एक सरप्राइस बॉक्स भी है। जेम्स ने यह बॉक्स खोलकर देखा तो हैरान रह गए। इसमें एक iPhone SE रखा हुआ था।

वायरल हो गया ट्वीट

जेम्स ने अपनी इस खुशी का इजहार ट्विटर पर भी किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमने तो सेब का ऑर्डर दिया था और मिल गया एप्पल iPhone! इसने मेरे बेटे का दिन बना दिया।’ सबसे अच्छी बात यह रही कि फोन के साथ जेम्स को वह सेब भी मिले, जो ऑर्डर किए थे। जेम्स ने ट्वीट में एक कार्ड के साथ फोन की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि आखिर मामला क्या है।

See also  जीत की 50वीं वर्षगांठ: वेसल स्क्वाड्रन को रामनाथ कोविंद करेंगे राष्ट्रपति मानक प्रदान, पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों को किया था ध्वस्त

जानिए क्यों मिला आईफोन

जेम्स ने डेली मिरर को बताया, ‘मुझे लग रहा था कि यह सरप्राइज ईस्टर एग या कुछ और हो सकता है। जब बॉक्स खोला तो मैं हैरान रह गया।’ दरअसल यह सरप्राइज एक प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा है।

कंपनी अपने ग्राहकों को अलग-अलग गिफ्ट दे रही है। कई दूसरे ग्राहकों ने भी ट्वीट करके अपने-अपने सरप्राइज गिफ्ट के बारे में बताया है। किसी को फिटनेस बैंड, तो किसी को वायरलेस इयरबड्स दिए गए हैं।

https://twitter.com/TreedomTW1/status/1380945188693151746

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।