रायपुर। प्रदेश के करीब 45 हजार संविदा कर्मी, 3 जुलाई से काम बंद कर आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते 40 दिनों से जारी संविदाकर्मियों की रथ यात्रा शुक्रवार को समाप्त हो गई है।

मगर अब उन्होंने जुलाई माह से काम बंद करने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे।

बता दें कि संविदा कर्मचारियों की नाराजगी कांग्रेस सरकार से है क्योंकि साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण के वादे को पूरा नहीं किया गया। 16 मई को जांजगीर चांपा के शिवरी नारायण से संविदा नियमितिकरण रथ यात्रा निकालकर 33 जिलों में कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों से संपर्क किया। कलेक्टर और 90 विधानसभा के विधायक जनप्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने को कहा।

महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी का कहना है कि सरकार ने हम संविदा कर्मचारियों से 2018 के चुनाव के जनघोषण पत्र के बिंदु क्रमांक 11 में नियमितिकरण का वादा करने एवं सरकार के 4 साल 6 माह बीत जाने के बाद भी वादा कर पूरा न करना यह गैर लोकतांत्रिक हैं। कई नेताओं से मुलाकात और ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनसे किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं की जा रही है।

See also  भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान देने वाले मनीषियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है आज: उइके

संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को हम स्पष्ट रूप से यह कहना चाहते हैं कि 45 हजार संविदा कर्मचारियों को अनिश्चितकाल की लिए आंदोलन में जाने पर विवश किया जा रहा है। संघ का कहना है कि अभी भी एक सप्ताह का समय है हमारी मांगों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल अनुपूरक बजट में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की जाए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।