बड़ी खबर

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा पैनल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके दो ब्रांचो को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि एसीसीयू और जामुल पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 13 नग मोबाइल भी मिले हैं जिसके जरिए सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस ने सभी मोबाइल को जब्त कर लिया है इससे करोड़ों के लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है की इन आरोपियों से अन्य राज्यों की जानकारी मिल सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  कांग्रेस नेता ने अपने ही विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, पट्टे को लेकर लगाया लापरवाही का आरोप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।