राजिम। अभनपुर में भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में भाजपा के दो नेता जिसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें जल संसाधन विभाग के दो अधिकारी भी शामिल हैं। मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, भारतमाला परियोजना के तहत किसानों को दी गई मुआवजा राशि में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं हैं। इस घोटाले में लगभग 43 करोड़ रुपए का गबन किया गया है। EOW-ACB ने इस मामले में केस दर्ज कर 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े सबूत मिले थे।

See also  GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रन का लक्ष्य, शेडगे-स्टोइनिस ने संभाली पारी