टीआरपी डेस्क। धमतरी जिले के जंगलों में पुलिस, नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी टीम द्वारा किए गए नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन में माओवादियों द्वारा डंप किए गए बम और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की टीम सर्चिंग पर खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेंदा और साल्हेभाट इलाके में रवाना हुई थी।

सर्चिंग के दौरान सुबह लगभग 8 बजे, चमेंदा और साल्हेभाट के बीच एक जंगल में माओवादियों द्वारा डंप किए गए तीन कुकर बम, तीन अमूल दूध के डिब्बों में बम, दो पाइप बम, एक टिफिन बम, एक वाकी-टॉकी, उपचार के लिए दवाइयां, दैनिक उपयोगी बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद हुई। यह सभी सामग्री अलग-अलग थैलों में एक त्रिपाल झिल्ली और नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रखकर दो अलग-अलग स्थानों पर डंप की गई थी।

बीडीएस टीम ने डंप किए गए बमों को डिफ्यूज कर दिया। इस घटना को लेकर खल्लारी थाना में अज्ञात माओवादियों के खिलाफ अपराध संख्या 02/25, धारा 04, 05 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

See also  जानलेवा बनी 10 रुपए की फ्रूटी… पैकेट के अंदर मिली छिपकली, मासूम बच्ची की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।