accident

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तीर्थ यात्रा पर गए 56 श्रद्धालुओं से भरी बस आज तड़के उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार तीन तीर्थ यात्रियों की मृत्यु होने के साथ ही लगभग 40 तीर्थ यात्री घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार घायल तीर्थ यात्रियों का इलाज शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय, मथुरा एवं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में जारी है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के निर्देश पर दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज के साथ मथुरा पहुंचकर घायलों के उचित उपचार की जानकारी लेकर घायलों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।

See also  छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू को लेकर सामने आया कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।