रायपुर। पंडरी स्थित पशु चिकित्सा सेवाएं के कार्यालय में एक संविदाकर्मी युवती के साथ संचालक द्वारा अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने शिकायत में बताया कि घटना के दौरान कार्यलय में अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृत्रिम गर्भाधान केंद्र के उपकेंद्र तेलीबांधा में एक युवती एवीएफओ के पद पर कार्यरत हैं। युवती संविदा के पद पर काम करती है। 25 जुलाई को विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बने वाट्सऐप जेडी रायपुर ग्रुप में एक मैसेज आया। मैसेज में बताया गया था कि 7647989349 से कई बार कॉल किया गया, लेकिन एवीएफओ फोन नहीं उठा रही है। इस मैसेज के बाद पशु चिकित्सा सेवाएं के संयुक्त संचालक डॉ. शंकर लाल उइके ने उन्हें सभी रजिस्टर लेकर पंडरी ऑफिस बुलाया।

See also  जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर होगा राष्ट्रीय शिक्षा समागम का आगाज़, देश के कई दिग्गज शिक्षाविद होंगे शामिल

युवती डॉ. उइके के चेंबर में पहुंची, तो वहां डॉ. सुमीत गर्ग, डॉ. अजय अग्रवाल और एवीएफओ मरियम सोनी मौजूद थे। युवती के पहुंचते ही उनसे डॉ. उइके ने गाली-गलौज की। रजिस्टर उनके मुंह में फेंक दिया। जान से मारने की धमकी दी।

महिला की शिकायत पर धारा 294, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि संयुक्त संचालक ने उस पर रजिस्टर फेंका और उसका मोबाइल छीनकर महिला स्टाफ से जांच भी करवाया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।