रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई स्वाति त्रिवेदी ने आज सुबह महानदी में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और महिला की खोजबीन में जुट गई। थोड़ी देर बाद गोताखोरों की टीम को एक लाश दिखाई दी। लेकिन यह लाश दूसरी अज्ञात महिला की निकली।

बताया जा रहा है कि, अज्ञात महिला की लाश को नदी से निकालकर विवेचना कर शिनाख्ती की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच के अनुसार शव दो चार दिन पुराना लग रहा है, महिला का शव सम्भवतः नदी में बहते आया होगा। जिसकी उम्र लगभग 50 से आस पास होगी।

See also  20.40 करोड़ रु की लागत से होगा जगदलपुर एयरपोर्ट के एयरस्ट्रिप में सुधार

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।