0 खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर 3.10 लाख रुपए का जुर्माना
-food-samples; टीआरपी न्यूज। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन करने पर सरगुजा जिले के 19 खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। इन प्रतिष्ठानों से कुल 3 लाख 10 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा इन प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में नमूने अमानक एवं मिथ्याछाप पाए जाने पर प्रकरणों को विवेचना और सुनवाई उपरांत सभी 19 फर्मों को अर्थदंड से दंडित किया गया।
जिन प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया उनमें प्रमुख रूप से शिवम डेली नीड्स, न्यू बस स्टैंड अंबिकापुर, नवीन किराना स्टोर एमजी रोड अंबिकापुर, मोनिका केरकेट्टा ग्राम सिलसिला आनन्द किराना स्टोर महामाया रोड अंबिकापुर, शीतल रेस्टोरेंट लखनपुर एसबी बाजार बनारस रोड अंबिकापुर पंचशील स्वीट्स देवीगंज रोड अंबिकापुर बीकानेर नमकीन भंडार अंबिकापुर, आयुषी स्वीट्स ,गांधी नगर अंबिकापुर सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खा़द्य गुणवत्ता से समझौता करने वाले प्रतिष्ठानों पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को हटाना, जिला प्रशासन, पुलिस और एनएचआई का बड़ा षडयंत्र हैः अनिल दुबे

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।