CG News: राजधानी रायपुर में प्रस्तावित न्यूड पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि न्यूड पार्टी की अनुमति भाजपा सरकार की असली तस्वीर दिखाती है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत ऋषियों और संतों की भूमि है, यहां ऐसे आयोजनों की कल्पना भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे में राजनीति करती है, जबकि ऐसे आयोजनों को रोकने के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।

राहुल गांधी पर निशाना

जायसवाल ने कांग्रेस के वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां गए, वहां कांग्रेस की सरकार चली गई। सचिन पायलट पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी अपनी पायलट की जहाज ही राजस्थान में डूब गई, ऐसे में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस ट्राएंगल जोन से वे पार्टी को नहीं निकाल पाएंगे।

NHM कर्मचारियों से अपील

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने उनकी ज्यादातर मांगें मान ली हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे सोमवार से काम पर लौट आएं। हड़ताल 18 अगस्त से जारी है और अब 25 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शेष मांगों पर सरकार से बातचीत और पत्राचार किया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।