धर्मांतरण: मामला सुलझाने निकले भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोका, सड़क पर ही बैठ गए भाजपाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल के पहले ही दिन नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों समुदाय के लोगों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि हिंसा में एसपी भी घायल हो गए।

इसी बीच विवाद को सुलझाने निकले भाजपा नेता सांसद मोहन मंडावी, केदार कश्यप और महेश गागड़ा नारायणपुर के लिए रवाना हुए, तो बेनूर थाना के सामने पुलिस ने उनके काफिला को रोक लिया।

इस बीच बीजेपी के काफिले को नारायणपुर जाने से रोकने पर भाजपा नेता सांसद मोहन मंडावी, पूर्व नेता केदार कश्यप और महेश गागड़ा वहीं सड़क पर ही नाराज होकर बैठ गए।

बता दें कि नारायणपुर में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर मामला गर्माया हुआ है। प्रशासन ने जिले के चर्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया है।

जिले के चप्पे-चप्पे पर इस वक्त पुलिस की नजर है। पुरा जिला इन दिनों छावनी बना नजर आ रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।