रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम निकुम पहुंचे थे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उतरते ही ग्रामीणों की भीड़ उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ी थी।

हेलीकॉप्टर से उतरकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे ही आगे बढ़े थे इसी बीच किसानों ने उन्हें 20 रुपए के नोटों की माला पहना कर उनका अनोखे तरीके से स्वागत किया। जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल भी असमंजस में पढ़ गए कि आखिर 20 रुपए के नोटों की ही माला से उनका स्वागत क्यों किया गया।   

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इससे पहले कई जिलों का दौरा किया है। जहां उनका स्वागत धान की बाली से या तो कहीं पर नारियल भेंटकर, तो कहीं फलों से तो कहीं सब्जियों से हुआ है। ऐसा पहली बार है, जब मुख्यमंत्री को नोटों की माला पहनाई गई है।  

सीएम भूपेश बघेल भी 20 रुपए के नोटों की माला का राज जानने को उत्सुक दिखे। इसपर किसानों ने खुद ही बता दिया कि प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी के बजाय 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। इसलिए किसान उनके लिए 20 रुपए के नोटों से बनी माला सीएम के स्वागत के लिए लाए है।

बता दें कि इस फैसले से किसानों को प्रति एकड़ 5 क्विंटल धान के पीछे अतिरिक्त समर्थन मूल्य प्राप्त होगा, इससे उनकी सालाना आय में काफी वृद्धि होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।