KORWA SUCIDE

जशपुर। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विलुप्त प्रजाति के कोरवा आदिवासी समुदाय के एक ही परिवार के 4 लोगों के शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले। मृतकों में पति-पत्नी के अलावा पुत्र और पुत्री शामिल हैं।

यह दर्दनाक घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बगीचा थाने के झुमराडूमर गयी है। यहां गांव के कोरवा आदिवासी युवक राजू राम, 35 वर्ष, उसकी पत्नी भिन्सारीन बाई, 22 वर्ष, पुत्री देवंती बाई ,03 वर्ष और एक वर्षीय मासूम पुत्र देवन साय के शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए नजर आने पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे थे, मगर किन वजहों से इन्होने आत्महत्या कर ली इसका पता नहीं चल सका है। फ़िलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही मृत दंपत्ति के परिजनों से आत्महत्या के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  बड़ी खबरः राष्ट्रपति ने खारिज की पवन की दया याचिका, तिहाड़ में तैयारियां शुरू, मां को पूरा यकीन, निर्भया के दोषियों को कल होगी फांसी?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर