रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर का बयान कि टीएस सिंहदेव को एक दिन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया जा सकता है, तुरंत ही विवाद का विषय बन गया।

भूपेश बघेल ने बताया अलोकतांत्रिक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसे बयान अलोकतांत्रिक हैं। जाते-जाते किसी को सिर्फ एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना देना संविधान की अवहेलना है। उनका कहना था कि विष्णुदेव साय को बिना प्रक्रिया के उठाना और बिठाना संविधान का उल्लंघन होगा।

टीएस सिंहदेव का जवाब

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बयान को हल्केफुल्के अंदाज में बताया और कहा कि अजय चंद्राकर हंसी-ठिठोली में यह बात कह रहे हैं। सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि वह कभी एक दिन के लिए मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री का इस्तीफा हो गया तो अजय चंद्राकर गवर्नर से यह कह सकते हैं, लेकिन यह सिर्फ मजाक की तरह है।

See also  मां दंतेश्वरी के भजनों पर जवानों के साथ जमकर नाची IPS अफसर अंकिता शर्मा, देखें VIDEO

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।