टीआरपी। Rashtriya Swayamsevak Sangh. : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर 11 अक्टूबर को पंथ संचलन किया गया। स्वयंसेवकों ने संघ की पांरपरिक वेशभूषा में लाठी धारण किए पथ संचलन किया। इस अवसर पर विविध मार्ग पर स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

शंकर नगर स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ के संस्थापक एवं संत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी राजेश्वरानंद के नेतृत्व में पथ संचलन का स्वागत किया गया। ढोल, बाजे के साथ भगवा ध्वज लहराकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर साध्वी सौम्या, किशोर महानंद, नंदकिशोर अग्रवाल, आचार्य रामकृष्ण त्रिपाठी, भूषण साहू, दानीराम साहू,गीतेश पाल,राजा अग्रवाल, करण सूर्यवंशी, पप्पू साहू आदि ने फूल बरसाए और भारत माता के जयकारे लगाए।

See also  नकली खाद-बीज और दवा बेचने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई- रविंद्र चौबे

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।