रायपुर। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोर पकड़ी ही थी कि अचानक ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देकर सभी को चौका दिया। जिसके बाद से पंजाब में सियासी भूचाल आ गया। वहीं इस दौरान प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा पंजाब के दौरे पर पहुंच गए।

बता दें कि प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज पंजाब प्रवास के दौरान वहां के डेरा बस्सी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित अनाज (चावल) से एथनॉल उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाई का भ्रमण किया। उन्होंने यहां अनाज (चावल) से बनाए जा रहे एथनॉल उत्पादन की बारीकियों को समझा एवं एथनॉल की प्रक्रिया में उत्पादित होने वाली बाई प्रोडक्टस के लिए उपलब्ध बाजार एवं उनके मूल्य की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान इकाई प्रबंधन ने एथनॉल की उत्पादन लागत निर्धारण से संबंधित सभी पहलुओ पर विस्तृत जानकारी प्रतिनिधि मंडल को प्रदान की। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के साथ राज्य के प्रतिनिधि मंडल के रूप में सी.एस.आई.डी.सी. के प्रबंध निर्देशन की अरूण प्रसाद, अपर संचालक उद्योग श्री प्रवीण शुक्ला, विभाग के ओ.एस.डी श्री आलोक त्रिवेदी, सी.एस.आई.डी.सी. के जी.एम. श्री ओ.पी. बंजारे के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।