रायपुर। रायपुर में चाइनीज मांझे से एक मासूम की मौत के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। इस घटना में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यापारी चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही रायपुर नगर निगम की टीम ने पतंग दुकानों में छापे मारे। जोन 6 के संतोषी नगर में दो पतंग दुकानों से 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया। वहीं सत्ती बाजार में एक अन्य छापेमार कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित संजय पतंग दुकान को सील कर दिया गया है।

चाइनीज मांझे ने ली मासूम की जान

रविवार को चाइनीज मांझे ने एक सात साल के बच्चे की जान ले ली। बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर गार्डन जा रहा था, तभी उसके गले में मांझा फंस गया और तेजी से खून बहने लगा। बच्चे के पिता, लक्ष्मीनगर निवासी धनेश साहू ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। यह राजधानी में चाइनीज मांझे से होने वाली तीसरी घटना है। बैन होने के बावजूद इस खतरनाक मांझे का व्यापार जारी है और पतंगबाज इस पर कोई रोक-टोक नहीं मान रहे हैं।

See also  अब नक्सलियों ने कहा स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडे के साथ दें मांसाहार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।