BJP Sankalp Patra 2: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने मंगलवार को अपने संकल्प पत्र का पार्ट 2 जारी किया, जो बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है, तो हमारी सरकार KG से PG तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने का काम करेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को 15,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, दो बार की यात्रा और दो बार आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। यह पीएम मोदी की गारंटी है।

केजी से लेकर पीजी तक के छात्रों को मुफ्त शिक्षा

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने यह भी घोषणा की कि दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही, तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों को ‘डॉ बीआर. अंबेडकर स्टाइपेंड योजना’ के तहत हर महीने 1,000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

घरेलू कामगारों के लिए 10 लाख रुपये तक का बीमा

इसके अलावा, बीजेपी ने दिल्ली के घरेलू कामगारों के लिए भी अहम घोषणा की। उनके लिए वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा, साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये का जीवन बीमा, 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव प्रदान की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।