रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन को देखते हुए सामान्य (एपीएल) राशन कार्डधारियों को भी एक जून 2020 से नमक देने का फैसला लिया है। एपीएल राशन कार्डधारी नागरिक 10 रुपये प्रति किलो की दर से, अधिकतम 02 किलो नमक प्रति राशनकार्ड प्रतिमाह की पात्रता निर्धारित की है। बता दें कि बीपीएल कार्डधारियों को पहले से नमक का वितरण किया जा रहा है।


बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लॉकडाउन की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सामान्य परिवारों को भी राशन दुकानों से नमक देने का आदेश जारी किया गया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा महानदी भवन मंत्रालय से आदेश जारी कर आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नवा रायपुर को सामान्य परिवारों को नमक प्रदाय करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Chhattisgarh News: एक साल में करीब 10 हजार सरकारी स्कूल हुए कम; बिहार-छत्तीसगढ़ में बढ़े

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।