बिलासपुर में होम डिलीवरी के लिए एप्प किया लॉन्च, पहले दिन 230 घरों में पहुंचा राशन

टीआरपी डेस्क। नगर निगम बिलासपुर द्वारा जरूरी समानों की होम डिलीवरी के लिए लॉन्च किए गए एप में पहले ही दिन 230 आर्डर किए गए, जिनके घरों में सामान भी पहुंच गया। लॉकडाउन में आमजन को असुविधा ना हों और वें घर पर ही रहें। इसके लिए नगर पालिक निगम के कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने एसडीएम देवेंद्र पटेल से राशन, डेयरी और दवाई की होम डिलीवरी की अनुमति मांगी थी।

एसडीएम ने 21 अप्रैल तक बिलासपुर नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए निजी सॉफ्टवेयर कंपनी टेक्जा साॅफ्टवेयर टेक्नाॅलाजी प्राइवेट लिमिटेड को होम डिलीवरी की अनुमति दी है। इसमें राशन 36 मॉल और रामा मैग्नेटो बिग बाजार, डेयरी सामान कान्हा डेयरी दयालबंद गुरुद्वारा के पास और दवाइयों के लिए अपोलो फॉर्मेसी को अधिकृत किया गया है। ये दुकान शटर बंद कर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक अधिकृत कंपनी को ही होम डिलीवरी के लिए सामग्री देंगे। एसडीएम ने कहा है कि डेयरी में 3 कर्मचारी तो बिग बाजार में 10 कर्मचारी रह सकते हैं। इससे ज्यादा को अनुमति नहीं है।

ऐसे कर सकते हैं आर्डर

लोग घर बैठे दुकान में आर्डर कर राशन, दवाइयां और डेयरी सामान ऐप के जरिए घर मंगवा सकते हैं। इसके लिए कस्टमर को गूगल प्ले स्टोर में जाकर ‘फास्ट इंडिया www.fastindia.app के नाम से एप को डाउनलोड करना होगा और सामान का आर्डर देना होगा। इस सुविधा के शुरू हो जाने पर आमजन को काफी सहूलियत हो रहे हैं। इसमें नकद के अलावा पेटीएम और फोन पे के जरिए भी भुगतान किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।