BREAKING : वैक्सीन वैन और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर दोपहर के वक़्त एयरपोर्ट से वैक्सीन लेकर लौट रही वैन और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान बाइक में तीन लोग सवार थे। तीनों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तीनों बाइक सवार रायपुर की ओर से जा रहे थे। वहीं वैक्सीन की डोज लेकर वैन एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी। बाइक सवार की गति काफी तेज बताई जा रही है. जिसके चलते वह अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वैन से जा भिड़े।

घायल युवकों की हालत गंभीर

इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सड़कों पर काफी खून बह गया। एक की हालत चिंताजनक है जिसे वैन के माध्यम से ही अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहाँ पुलिस द्वारा रास्ते को बंद करते हुए आवाजाही को क्लियर किया गया। तीनों बाइकसवार कहां के रहने वाले है, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इसकी भी जांच में जुट गई है।

वैक्सीन को नुकसान नहीं

इस सड़क हादसे में वैन में रखे वैक्सीन को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना में केवल युवकों को चोट आयी है, इसके अलावा कोई भी हानि नहीं हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।