रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पीएल पुनिया गुरूवार को राजधानी पहुंचे हैं। आज वे दो निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में पुनिया ने कहा कि निगम-मंडल प्राधिकरणों में नियुक्ति जल्द होगी। इसके लिए अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

वहीं पीएल पुनिया ने बैलाडीला में आदिवासी आंदोलन पर कहा कि सरकार ने पहले यह सीधे तौर पर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी कीमत पर आदिवासी हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार आदिवासियों के साथ हैं उद्योपतियों के साथ नहीं। आदिवासी के हक में जो भी निर्णय वह सरकार करेगी। कर्मचारियों की नाराजगी के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान सभी बातें हैं वह उचीत निर्णय लेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिए जा रहे हैं। पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। निकाय चुनाव को लेकर पार्टी अलग रणनीति बनाकर काम करेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।