रायपुर। दंतेवाड़ा की सीट से पार्टियां अपने-अपने मोहरे उतारने की पूरी तैयारी में लगी हैं। मोहरों की काबिलियत को परखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी जहां बल्लूराम भवानी को उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है।

तो वहीं भाजपा की उम्मीदवार ओजस्वी मंडावी होंगी। जो भाजपा विधायक भीमा मंडावी की पत्नी हैं। तो वहीं कांग्रेस भी वहां से पूर्व विधायक देवती कर्मा पर दांव लगा सकती है। ऐसे में दंतेवाड़ा का सियासी दंगल इस बार देखने लायक होगा। तीनों ही पार्टियों के सामने अपनी -अपनी साख बचाने की चुनौती होगी।

क्या कहता हैं सियासी समीकरण:

भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या के बाद खाली हुई दंतेवाड़ा सीट के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बल्लूराम भवानी हो सकते हैं।

हिरोली निक्षेप क्रमांक 13 को अडाणी को दिए जाने के विरोध में एनएमडीसी के गेट पर हुए धरने में भी इनकी मुख्य भूमिका रही है। इसके अलावा आदिवासियों के तमाम समाजों में बल्लूराम भवानी की गहरी पैठ बताई जा रही है।

See also  देवती कर्मा ने ली विधायक पद की शपथ, सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

भाजपा विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी को भाजपा यहां से टिकट दे सकती है। उनको यहां उनके पति की मौत होने की सिम्पैथी मिल सकती है। तो वहीं कांग्रेस बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की पत्नी पूर्व विधायक देवती कर्मा को खड़ा कर सकती है।

कर्मा परिवार वहां काफी अरसे से लोगों की सेवा करता आ रहा है। ऐसे में मामला भाजपा और कांग्रेस के बीच का होने के ज्यादा आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं बल्लूराम भवानी पहली बार चुनाव लड़ेंगे।

आदिवासियों के आंदोलन को लीड करना और चुनाव में खड़े होना दोनों दो बातें हैं। बल्लूराम भवानी के लिए सबसे बड़ी चुनौती इसी बात की होगी कि वे अपने कितने चाहने वालों को अपना मतदाता बना सकते हैं।

तीनों ही उम्मीदवार एक दूसरे हो करारी टक्कर दे सकते हैं। उधर भाजपा सूत्रों की अगर मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दंतेवाड़ा चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। वैसे भी भाजपा का पूरा जोर इस सीट पर होगा।

See also  बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए पदोन्नति आदेश, सूची में दीपांशु काबरा समेत 19 IPS अफसरों का नाम शामिल

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।