स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से मिले आश्वासन, खत्म हुई 14 दिन से जारी फिजियोथैरेपी के छात्रों की हड़ताल

रायपुर। फिजियोथैरेपी के छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा के मिले आश्वासन पर तत्काल 14 दिन से चल रहे आंदोलन को खत्म करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ ही 27 दिसंबर से सारी कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी, साथ ही इंटर्नशिप सेवाएं भी बहाल होंगी।

फिजियोथैरेपी के छात्र अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 14 दिनों से आंदोलन कर रहे थे। बता दें कि छात्रावास भवन की सुविधा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने देवेंद्र नगर में छात्रावास के लिए आबंटित भूमि पर कागजी करवाई के उपरांत तत्परता से निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही ओपीडी के कम जगह से होने वाली परेशानी के निदान हेतु ओपीडी को शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित किया गया।

बीपीटी स्टाइफंड की फाइल आवश्यक सुधार उपरांत पुनः वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की ओर अग्रेषित किया गया है, जिसको वित्त विभाग से अनुमोदन प्राप्त कर लागू किया जाएगा। तत्काल में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हेतु आवश्यक संसाधन के अभाव के कारण संचालन करना उचित नहीं है, इसलिए सारे संसाधनों की पूर्ति के बाद भविष्य में एमपीटी पाठ्यक्रम के संचालन की योजना है।

इन मांगों पर स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव से मिले ठोस आश्वासन के बाद आंदोलनरत विद्यार्थियों ने सोमवार से कॉलेज जाने का फैसला लिया है। इसी के साथ ही फिजियोथेरेपी की सारी कक्षाएं 27 दिसंबर से पूर्ववत संचालित होंगी व इंटर्नशिप सेवाएं भी बहाल हो जाएंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।