Big News: स्नैक्स फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट हादसे में आधा दर्जन लोग घायल, 10 से ज्यादा मजदूरों की मौत, बचाव का कार्य जारी
Big News: स्नैक्स फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट हादसे में आधा दर्जन लोग घायल, 10 से ज्यादा मजदूरों की मौत, बचाव का कार्य जारी

टीआरपी डेस्क। मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-टू स्थित एक स्नैक्स फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब आठ बजे बायलर फट गया। इससे जान-माल की काफी क्षति हुई है। अभी तक दस मजदूरों के क्षत-विक्षत शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आधा दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

आसपास की फैक्ट्रियों को काफी हुआ नुकसान

वहां पहुंचने के बाद 03 घायल ने दम तोड़ दिया। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। डीएम, एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) भी पहुंच गया है। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री से दूर चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में भूकंप जैसा महसूस किया गया। पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई है। आसपास की फैक्ट्रियों को भी काफी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री एरिया को सील कर दिया गया है। नगर विधायक विजेंद्र चौधरी व मेयर राकेश कुमार भी पहुंचे हैं।

See also  आइकॉनिक कैरेक्टर पर शक्तिमान बनने के ऐलान के बाद Twitter पर हुई मीम्स की बारिश, फैन्स बोले- क्या इस किरदार में होंगे अक्षय कुमार

भूकंप आने का जैसा अहसास हुआ

अंशुल नूडल्स नामक फैक्ट्री में नूडल्स, स्नैक्स जैसे कई उत्पाद बनाए जाते थे। बताया जा रहा कि जब यह घटना हुई तब 25 मजदूर बायलर वाले कक्ष में मौजूद थे। शिफ्ट बदलने के दौरान साफ-सफाई का काम चल रहा था। धमाका इतना जोरदार था की इसकी वजह से आसपास की धरती भी हिल गई। जिससे यहां के लोगों को भूकंप आने का अहसास हुआ। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि बाद में पता चला कि बायलर फटने की वजह से धरती हिली है।

फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

इस घटना में कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है। हालांकि अभी कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है। राहत व बचाव का काम तेज कर दिया गया है।

See also  बड़ी खबर : भाजपा-कांग्रेस के रसूखदार नेताओं ने सरकारी जमीन कर ली अपने नाम, खुलासा होने पर पटवारी-कानूनगो समेत 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज