ATM कर्मचारियों ने 28 लाख का गबन, मशीन में रुपए डालते समय निकाल ली रकम
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। राजधानी रायपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम (ATM) के लिए जारी 28 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। इतनी बड़ी राशि के गबन के मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। इस गबन में उन्हीं लोगों का हाथ है, जिन पर एटीएम में रुपए फीड करने की जिम्मेदारी थी।

यह मामला दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाले प्रार्थी भूषण गाँधी, सहायक प्रबंधक राइटर बिजनेस सर्विसेस प्रा.लि. ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि एटीएम अफसर मुकेश सिंह ठाकुर व धर्मेंद्र रात्रे ने 5 एटीएम से कुल 28 लाख रुपए का गबन किया है।

एटीएम में रुपए लोड करते समय किया गबन

भूषण गाँधी ने पुलिस को बताया कि भिलाई के करेंसी चेस्ट  से मुकेश सिंह ठाकुर व धर्मेंद्र रात्रे नगदी लेकर विभिन्न एटीएम में लोड करने का काम करते थे। दोनों एटीएम ऑफिसर  के पास वो पासवर्ड  था जो एटीएम मशीन के वाल्ट  के लिए जरुरत पड़ती है, इस पासवर्ड की जानकारी केवल मुकेश और धर्मेंद्र को ही रहती है, इसी का फायदा उठाकर दोनों एटीएम अफसरों ने अलग-अलग एटीएम से 28 लाख रुपए गबन कर लिए।

ऑडिट में पकड़ी गयी गड़बड़ी

इस गड़बड़ी का खुलासा कंपनी के ऑडिट के दौरान हुआ। रेलवे स्टेशन, गुढ़ियारी, सुंदर नगर सहित कुल 5 एटीएम मशीनों से पैसे उठा लिए गए है। पुलिस में शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 34 के तहत अपराध दर्ज  किया गया है। आरोपी मुकेश बलौदाबाजार व धर्मेंद्र बेमेतरा जिले का निवासी है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।